जूलिया रॉबर्ट्स के बच्चों ने भारत में सिर मुंडवाए
लास एंजेलिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स के बच्चे भारतीय संस्कृति से इस कदर प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया।
जूलिया अपनी नई फिल्म 'एट, प्रे, लव' की शूटिंग के लिए भारत का दौरा कर चुकी हैं। इस दौरान उनके बच्चे भी उनके साथ थे।
जूलिया ने कहा, "वास्तव में मेरे बच्चे उस संस्कृति में ढल जाते हैं जहां मैं फिल्मों की शूटिंग के लिए जाती हूं। फिन ने सिर मुंडवा लिया है और हजल भी ऐसा ही चाहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications