बंगाल की खाड़ी में 42 को ले जा रही नाव लापता
भुवनेश्वर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा के भद्रक जिले में धामरा बंदरगाह के निकट कम से कम 42 लोगों को लेकर जा रही एक नाव लापता हो गई है। नाव पर सवार लोगों में कई महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।
जिले के पुलिस अधीक्षक जे. एन. पंकज ने आईएएनएस को बताया, "नौगांव के ग्रामीण एक नाव में सवार होकर निकट में ही स्थित मंदिरों में दर्शन करने गए थे।"
अधिकारी ने बताया कि अंतिम बार उन्हें मछुआरों ने मंगलवार शाम पांच बजे देखा था जब वे वापस लौट रहे थे। खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नाव पर सवार लोगों ने संभवत: किसी सुरक्षित स्थान पर शरण ले रखी है।
स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल से भी सहायता मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications