नीतीश की 'जनादेश यात्रा' शुक्रवार से (लीड-1)

नीतीश ने पटना में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले पांच-छह वर्षो से यात्रा ही कर रहे हैं और फिर यात्रा पर ही निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के प्रथम चरण में वह मधेपुरा में रहकर प्रथम चरण में होने वाले सभी चुनाव क्षेत्रों का दौरा करेंगे और फिर पटना लौट कर दूसरे चरण में होने वाले चुनाव क्षेत्रों के लिए निकलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष में किए गए कार्यो को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और एक विकसित बिहार बनाने के लिए अगले पांच वर्ष के लिए उनसे जनादेश मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की चुनावी हार तय है। उनके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) में किसी भी सीट या किसी भी मुद्दे को लेकर कोई विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ओर जद (यु) पूर्व की ही भांति इस चुनाव में भी साझा चुनाव प्रचार करेंगे। हमारे बीच किसी भी मुद्दे को लेकर भाजपा से कोई विवाद नहीं है। सभी बातें तय हो चुकी हैं।

उन्होंने एक बार फिर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस मिले हुए हैं, केवल दिखावे के लिए एक-दूसरे पर तीखे बोल बोल रहे हैं। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राबड़ी देवी की हार तय है। इसके लिए वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी सतीष कुमार ही काफी हैं।

उन्होंने कहा कि राबड़ी को दो सीटों पर चुनाव लड़ाने के कारण सोनपुर से एक अच्छे विधायक रहे रामानुज प्रसाद की लालू ने राजनीति में गर्दन काट दी। उन्होंने यह भी कहा कि बांका संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह के खिलाफ राजद ने प्रत्याशी उतारकर अच्छा नहीं किया है।

गौरतलब है कि बांका क्षेत्र से पुतुल सिंह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं जिन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने समर्थन दिया है।

इसके पूर्व राजद नेता व पूर्व मंत्री डा. शीतल राम और भगवान लाल सहनी ने अपने समर्थकों के साथ जद (यु) की सदस्यता ग्रहण की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+