पाकिस्तान ने परमाणु रिएक्टर बनाने का काम तेज किया

इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एण्ड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (आईएसआईएस) ने मंगलवार को कहा कि उसे पाकिस्तान के सैन्य परमाणु केंद्र 'खुशाब' के डिजिटल ग्लोब द्वारा उपग्रह से लिए गए नए चित्र प्राप्त हुए हैं।

संस्थान ने कहा, "9 सितम्बर 2010 को लिए गए चित्रों में दर्शाया गया है कि तीसरे गुरु जल रिएक्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 'मकैनिकल ड्रॉफ्ट कूलिंग टावर' की पंक्ति का काम पूरा हो गया प्रतीत हो रहा है।"

इससे पहले 31 दिसम्बर 2009 को लिए गए चित्रों में दर्शाया गया था कि तीसरे रिएक्टर के लिए कूलिंग टावर का निर्माण प्रगति पर है।

आईएसआईएस ने कहा कि दूसरे खुशाब रिएक्टर के कूलिंग टावरों से निकल रही भाप से पता चलता है कि यह प्रारंभिक संचालन की किसी अवस्था पर है।

इस्लामाबाद ने वर्ष 1998 में खुशाब में गुरुजल रिएक्टर की स्थापना की थी। वर्ष 2000-2002 के बीच पाकिस्तान ने खुशाब में दूसरे रिएक्टर और 2006 में तीसरे रिएक्टर का काम शुरू किया।

इस रिपोर्ट में कहा गया, "ये रिएक्टर पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम की मदद के लिए हैं।"

आईएसआईएस ने कहा कि तीसरे रिएक्टर के निर्माण का काम दूसरे रिएक्टर के निर्माण कार्य से ज्यादा तेजी से हो रहा है। दोनों रिएक्टरों के चित्रों की तुलना से इस बात का पता चलता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+