राबड़ी देवी की हार तय : नीतीश
नीतीश ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा और जद (यु) पूर्व की ही भांति इस चुनाव में भी साझा चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे को लेकर भाजपा से कोई विवाद नहीं है। सभी बातें तय हो चुकी हैं।
उन्होंने एक बार फिर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस मिले हुए हैं, केवल दिखावे के लिए एक-दूसरे पर तीखे बोलते हैं। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राबड़ी देवी की हार तय है। इसके लिए वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी सतीष कुमार ही काफी है।
उन्होंने कहा कि राबड़ी को दो सीटों पर लड़ाने के कारण सोनपुर से एक अच्छे विधायक रहे रामानुज प्रसाद की लालू ने राजनीति में गर्दन काट दी। उन्होंने यह भी कहा कि बांका संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह के खिलाफ राजद ने प्रत्याशी उतारकर अच्छा नहीं किया है।
गौरतलब है कि बांका संसदीय क्षेत्र से पुतुल सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने समर्थन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications