हिंदूवादी संगठनों ने राहुल का पुतला फूंका
जबलपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना 'स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया' (सिमी) की विचारधारा से किए जाने से हिंदूवादी संगठन गुस्साए हुए हैं।
बुधवार को जबलपुर के सदर क्षेत्र के पेंट्रीनाका चौराहे पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया।
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राहुल की टिप्पणी को राष्ट्रवादी संगठन का अपमान करार देते हुए पेंट्रीनाका चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल का आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त व प्रतिबंधित संगठन सिमी की संघ से तुलना किया जाना उनकी सोच को प्रदर्शित करता है। उन्हें अपने इस बयान पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शनकारिओं की पुतला दहन के दौरान पुलिस से मामूली झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने जहां पुतले में आग लगा दी वहीं पुलिस ने पानी डालकर किसी तरह आग को बुझाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications