शेयर बाजारों में तेज गिरावट, सेंसेक्स 228 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.11 प्रतिशत गिरकर 20,315.32 अंक पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स ने 20,581.29 अंक के उच्च और 20,272.77 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 1.07 प्रतिशत गिरकर 6,120.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6,199.45 अंक के उच्च और 6,107.50 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 56.92 अंक (-0.68 प्रतिशत) गिरकर 8,369.62 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 94.67 अंक (-0.89 प्रतिशत) गिरकर 10,541.69 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर हेल्थकेयर (0.34 प्रतिशत) के अलावा बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (-2.80 प्रतिशत), धातु (-1.70 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-1.30 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (-1.26 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
सेंसेक्स में टाटा पावर (2.48 प्रतिशत), हीरो होंडा (1.18 प्रतिशत), सिप्ला (1.16 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (0.68 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.62 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। भारती एयरटेल (0.51 प्रतिशत) और एसीसी (0.20 प्रतिशत) में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं टाटा स्टील (-4.20 प्रतिशत), डीएलएफ (-3.00 प्रतिशत), रिलायंस इफ्रास्ट्रक्चर (-2.95 प्रतिशत), एचडीएफसी (-2.50 प्रतिशत) और बीएचईएल (-2.36 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। जयप्रकाश एसोसिएट्स (-2.10 प्रतिशत), जिंदल स्टील (-2.02 प्रतिशत) और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-1.88 प्रतिशत) में भी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,187 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,809 कम्पनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications