उमर के भाषण पर हंगामा, भाजपा विधायक और पुलिसकर्मी जख्मी (लीड-1)

विपक्षी दलों के विधायक मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के उस बयान पर विरोध जता रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर एक समझौते के तहत भारत का अंग बना था, उसका विलय नहीं हुआ था।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर हंगामा कर रहे भाजपा और पैंथर्स पार्टी के विधायक विधानसभा अध्यक्ष एम.ए.लोने के आसन के निकट आ गए। इस दौरान विधायकों ने कागज की प्रतियां फाड़ी और माइकों की छीना-झपटी करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

विधानसभा अध्यक्षा ने हंगामा कर रहे विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन सदस्यों ने इसे दरकिनार कर दिया। उग्र सदस्यों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया।

इस हंगामे के दौरान भाजपा विधायक दुर्गा दास घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन बाद में उन्हें शेर-ए-कश्मीर सौरा चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएसएस) में रेफर कर दिया गया। उन्हें सिर में चोट लगी है।

दास ने आरोप लगाया गया है कि एक मार्शल ने उनपर हमला किया था। दास के अलावा भाजपा के दो अन्य विधायकों ने भी घायल होने की बात कही है।

हंगामे के दौरान स्थानीय पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को भी चोट लग गई। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि भाजपा बार-बार यह क्यों कह रही है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसका मतलब यह है कि उसे अपने बयान को लेकर संदेह है।

भाजपा, पैंथर्स पार्टी और जम्मू मोर्चा ने विधानसभा के शेष सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पहले की विधानसभा सत्र का बहिष्कार कर चुकी है। पीडीपी के 23 विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+