शीला पर टिप्पणी को लेकर कीवी उच्चायुक्त तलब

सरकार का कहना है कि शीला के खिलाफ टिप्पणी नस्लीय है जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसकी सभी देशों को निंदा करनी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त के समक्ष अपना कड़ा ऐतराज जताया। हॉलबोरो ने मंत्रालय में सचिव (पूर्व) लता रेड्डी से मुलाकात की।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि सरकार को टेलीविजन चैनल के पत्रकार की नस्लीय टिप्पणी पर सख्त ऐतराज है।"

बयान में कहा गया है, "मुख्यधारा की मीडिया के एक प्रतिनिधि के संकुचित विचारों को इस तरह से प्रसारित करना हमारे लिए चौंकाने वाला रहा। इन टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सका और इसकी सभी लोगों व देशों की निंदा करनी चाहिए।"

विदेश मंत्रालय का कहना है कि हॉलबोरो ने पत्रकार की टिप्पणी पर गहर अफसोस जताया और इसे अनुचित करार देते हुए कहा कि ये न्यूजीलैंड सरकार के विचार नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में शीला के योगदान की भी सराहना की। सूत्रों का कहना है कि न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त ने भी कीवी सरकार के समक्ष इस मसले को उठाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+