उप्र में गोदाम में आग
शहर के फजलगंज थाना क्षेत्र के दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिले गोदाम में गुरुवार दोपहर आग लगी। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया।
फजलगंज थाना-प्रभारी शिपाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को लगाया गया। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक गोदाम में पेन्ट बनाने के लिए कच्चा माल रखा हुआ था जो काफी ज्वलनशील था। इस वजह से आग जल्दी फैल गई।
सिंह ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। संभवत: आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। घटना के वक्त गोदाम में मजदूर मौजूद नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications