बंगाल की खाड़ी में लापता 42 ग्रामीण सुरक्षित
पुलिस ने बताया कि सोमवार को नौगांव गांव के कुछ लोग मंदिर जाने के लिए निकले थे। वे मंगलवार शाम से लापता थे।
पुलिस अधीक्षक जे. एन. पंकज ने आईएएनएस को बताया, "स्थानीय जहाज संघ के सदस्य और मछुआरे इन लापता ग्रामीणों को करनजीमाल गांव के निकट से ढूंढ निकालने कामयाब रहे।" उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।
पंकज ने बताया कि नाव में कुछ गड़बड़ी हो गई थी और समुद्र में स्थिति ठीक न होने के कारण ग्रामीणों ने समुद्र तट के समीप वन क्षेत्र में पनाह ले ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications