गेल को 677 करोड़ रुपये का ठेका मिला
गेल ने अपने बयान में कहा, "निर्माण कार्य नवंबर 2010 में शुरू होगा और पाइपलाइन मार्च 2012 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति जून 2012 तक शुरू होगी।"
कम्पनी के मुताबिक पिछले तीन महीनों में कम्पनी को विभिन्न परियोजनाओं के 2,000 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
दाभोल से बेंगलुरू तक 1,400 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की परियोजना को जून 2009 में मंजूरी मिली थी। इस परियोजना की लागत 5,000 करोड़ रुपये अनुमानित है।
परियोजना पूरी होने के बाद पाइपलाइन से प्रतिदिन 1.6 करोड़ वर्ग फुट गैस का परिवहन किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications