वेल्स की एथलीट से खेलगांव में दुर्व्यवहार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने महिला एथलीट की जबरन तस्वीर खींचने की कोशिश की। पुरुष की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया, "वेल्स टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को खेलगांव पुलिस स्टेशन पर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हमने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कर ली है।"
खेलगांव में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश करने दिया जाता है जिन्हें परिसर में दाखिल होने की अनुमति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications