'महिलाओं के लिए आत्मीयता व लगाव का महत्व ज्यादा'
सर्वेक्षण के मुताबिक जब महिलाओं से संबंध विच्छेद के कारणों के बारे में पूछा गया तो 38 फीसदी महिलाओं का कहना था कि भावनात्मक सहयोग की कमी के कारण अलगाव की स्थिति पैदा होती है। वहीं दो फीसदी महिलांए शारीरिक संबंधों की कमी को इसकी वजह मानती हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक एक मनौविज्ञानी सैली ब्राम्पटन ने कहा, "आज की युवा महिलाएं आधुनिक समाज में पली-बढ़ी हैं और उन्हें स्वतंत्रता और समानता का अहसास है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उन्हें प्यार और प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ती है।"
ब्राम्पटन कहती हैं, "85 फीसदी भावनात्मक रूप से मानती हैं कि रिश्तों के मामले में कोई भी चीज उपयुक्त नहीं है लेकिन आज वह 25 साल पहले की तुलना में भावनात्मक रूप से ज्यादा दूर हैं। उनकी जरूरतों की सूची में भावनात्मक समझ और आत्मीयता शीर्ष पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications