जल्द दूर होगा राजनीतिक संकट : येदियुरप्पा

येदियुरप्पा अपने बेटे राज्य मंत्री के. नायडू के साथ गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर से मंदिर पहुंचे।प्रदेश के 19 विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का पत्र राज्यपाल को भेजा था। इस पर कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने बुधवार को येदियुरप्पा से विधानसभा में 12 अक्टूबर तक बहुमत साबित करने के लिए कहा था।
कर्नाटक की 225 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की 29 महीने पुरानी सरकार अल्पमत में आ गई है। समर्थन वापस लेने वालों में 14 विधायक भाजपा के और पांच विधायक निर्दलीय हैं। येदियुरप्पा सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या अब घटकर 98 रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications