तालिबान ने नाटो के 50 टैंकर फूंके

इससे पहले बुधवार को भी आतंकवादियों ने पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वे टा के अख्तरबाद इलाके में एक टर्मिनल पर हमला कर नाटो के 25 टैंकरों को नष्ट कर दिया था।

समाचार पत्र 'डान' ने एक रिपोर्ट में बताया है कि हमलावर बंदूकधारियों ने टैंकरों पर गोलीबारी की और रॉकेट दागे। इसके बाद टैंकरों में आग लग गई। घटना में एक चालक की गोली लगने से मौत हो गई।

डॉन ने बताया, "आतंकवादियों की आधे घंटे की गोलीबारी के बाद दो जबरदस्त विस्फोट हुए।"

प्रतिबंधित संगठन तहरीक-आई-तालिबान पाकिस्तान(टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को फोन पर बताया कि पिछले दिनों अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले का बदला लेने के लिए हमने हमले तेज कर दिए हैं।

बलूचिस्तान के पुलिस प्रमुख मलिक इकबाल ने बताया कि सीमित संसाधनों की वजह से हमने नाटो के वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+