खाद्य महंगाई दर घटकर 16.24 प्रतिशत हुई
प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर इस सप्ताह बढ़कर 18.53 प्रतिशत हो गई है जो कि पूर्व सप्ताह में 18.31 प्रतिशत थी।
सरकार ने 14 सितम्बर को थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष बदलकर 2004-05 कर दिया था इससे पहले इस सूचकांक की गणना 1993-94 के आधार वर्ष के अनुरूप होती थी। विभिन्न जिंसों के भारांश में भी परिवर्तन किया गया है।
पिछले दो सप्ताहों की महंगाई दर की गणना नए आधार वर्ष के अनुरूप की गई है।
खाद्य पदार्थो की महंगाई दर में 14 अगस्त के बाद से तेजी दर्ज की गई। पिछले एक महीने में इस दर में 6.4 प्रतिशत की तेजी आई है।
खाद्य पदार्थो की बढ़ती महंगाई के कारण भारतीय रिजर्व बैंक पर अपनी सख्त मौद्रिक नीति जारी रखने का दबाव बढ़ा है।
रिजर्व बैंक ने सितम्बर में अपनी रिवर्स रेपो दर में 50 और रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि की थी।
इस सप्ताह पिछले साल की तुलना में प्रमुख खाद्यान्नों की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्नानुसार है:
मोटे अनाज: 5.26 प्रतिशत
चावल: 3.86 प्रतिशत
गेहूं: 6.49 प्रतिशत
दालें: 4.44 प्रतिशत
सब्जियां: 7.65 प्रतिशत
फल: 15.65 प्रतिशत
दूध: 24.88 प्रतिशत
आलू: (-)50.81 प्रतिशत
प्याज: 9.85 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications