छत्तीसगढ़ में 2 शीर्ष नक्सली गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पी. सुन्दरराज ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "बस्तर जिले में कुछ साल से 20 वर्षीय दो युवक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे। वे पिछले दो साल में हुए कुछ हमलों में शामिल रहे हैं।"
उन्होंने बताया, "हमें उनकी तीन महीनों से तलाश थी और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। "
दोनों नक्सलियों को जगदलपुर शहर से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहंदीगुदा इलाके से गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications