आईएफएफआई के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी सीबीआई
पुलिस अधीक्षक एस.एस. गवली ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि 2004 के घोटाले की जांच पूरी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहर पारिकर घोटाले के एक आरोपी हैं।
गवली ने संवाददाताओं से कहा, "साल के अंत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।"
कांग्रेस नेता मुविन गोडिन्हो ने अपने शिकायत पत्र में पारिकर पर 2004 के आईएफएफआई में बुनियादी ढांचे के निर्माण में हुए वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि 2004 में गोवा में आईएफएफआई का पहला आयोजन हुआ था।
सीबीआई ने अपनी जांच में पारिकर और मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत से पूछताछ की थी। कामत उस समय भाजपा नेता व आईएफएफआई की आयोजन समिति के एक प्रमुख सदस्य थे। बाद में कामत ने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में आ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications