उमर के भाषण पर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक घायल
मुख्यमंत्री के बयान पर हंगामा कर रहे विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के निकट एकत्र हो गए। इस दौरान विधायकों ने कागज की प्रतियां फाड़ी और माइकों की छीना-झपटी की। हंगामा कर रहे विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया।
इस हंगामे के दौरान भाजपा विधायक दुर्गा दास घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दो अन्य विधायकों ने भी घायल होने की बात कही है।
भाजपा, पैंथर्स पार्टी और जम्मू मोर्चा ने विधानसभा के शेष सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों के विधायक मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के उस बयान पर विरोध जता रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर एक समझौते के तहत भारत का अंग बना था, उसका विलय नहीं हुआ था।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि भाजपा बार-बार यह क्यों कह रही है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। इसका मतलब यह है कि उसे अपने बयान को लेकर संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications