दिल्ली में हजयात्रियों को मिलेंगी समुचित सुविधाएं : चौहान
उन्होंने शिविरों में दी जानेवाली सुविधाओं की समय-समय पर जांच की बात भी कही। उन्होंने दिल्ली से हज यात्रियों का कोटा और अधिक बढाने की माग करते हुए कहा कि इसके लिए वह केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे ताकि अधिक से अधिक दिल्लीवासियों को हज पर जाने का सुअवसर मिले। गत वर्ष दिल्ली से लगभग 2900 लोगों को हज के लिए भेजा गया था। उनके साथ दिल्ली राज्य हज समिति के सदस्य शकील सैफी, मंडलायुक्त दीपक मोहन सपोलिया तथा कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
चौहान ने निरीक्षण के बाद बताया कि 12 अक्टूबर को हज यात्रियों के पहले जत्थे की रवानगी होगी। यह हज यात्रा 12 से 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान दिल्ली में देश के विभिन्न भागों से 18 से 20 हजार हजयात्रियों के आने की उम्मीद है। इस दौरान उनको रहने, खानपान, स्वास्थ्य, तथा अन्य अनेक सुविधायें दिल्ली सरकार द्वारा दी जायेंगी।
राजस्व मंत्री ने आगे बताया कि सरकार दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में सवा एकड भूमि पर हज यात्रियों के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण भी करा रही है प्रस्तावित नई बिल्डिंग में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ 5 हजार हजयात्रियों के ठहरने आदि की भी व्यवस्था होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications