अरूणाचल के 6 जिलों के लिए योजनाएं मंजूर

ये जिले हैं :- पूर्व केमांग, लोअर सुबनशी, चांगलांग, तवांग, पश्चिम केमांग तथा पापुम पारे। अरुणाचल प्रदेश में सात एमसीडीज हैं। इस प्रकार, अब राज्य में अनुमोदित जिला योजना के बिना एमसीडी केवल तिरप है। अरूणाचल प्रदेश के सभी एमसीडीज के लिए अनुमोदित परियोजनाओं की कुल लागत 51़ 66 करोड़ रुपये से अधिक है और-शेष 66़33 करोड़ रुपये से अधिक राशि अनुमोदित की जानी है। कुल केन्द्रीय हिस्से की राशि 48़ 47 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है।

एमएसडीपी का उद्देश्य जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए मूलभूत सुविधाओं के सामाजिक आर्थिक मानकों में सुधार लाना तथा ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान एमसीडी में असंतुलन को कम करना है।

जिला आधारित योजना के माध्यम से कमी वाले चिन्हित जिले के लिए स्कूल तथा सेकेंडरी शिक्षा, स्वच्छता, पक्के मकान, पेयजल और बिजली आपूर्ति और साथ ही आय-सृजन गतिविधियों के सृजन के लिए लाभकारी योजनाओं की अवस्थापना के प्रावधान तैयार किए जाते हैं ताकि उनके लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

आधारभूत सुविधाओं, जैसे संपर्क सड़के, मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं, आईसीडीएस केन्द्रों, कुशलता विकास और जीवन स्तर एवं आय सृजन कार्यकलापों में सुधार लाने के लिए अपेक्षित विपणन सुविधाएं और विकास प्रक्रिया बढ़ाना भी योजना में शामिल किए जाने की शर्ते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+