ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की
प्रतिनिधिमंडल ने गरीबी उपशमन, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण लोगों के सशक्तीकरण के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग बढाने में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग की मांग की। डा. जोशी ने कहा कि लोगों की जागरूकता बढाना, उनका सशक्तीकरण, कौशल विकास और प्रशिक्षण कुछ ऐसे मुख्य क्षेत्र हैं, जिनमें शिक्षण तथा अनुभवों को बांटना दोनों देशों के लिए काफी मददगार होगा।
ग्रामीण विकास सचिव बी़ क़े सिन्हा ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की सफलता के बारे में जानकारी दी।
ब्रिटेन की संसद के लेबर मैम्बर, वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद जन बारेट, एन्नी पेज, अनिल भनोट, अल्लादीन महेराली, पल माथूरीन, ब्रिगित्ती माथूरीन और कृष्णा शारदा आदि शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications