पैसे का सही इस्तेमाल नहीं कर रही मप्र सरकार : राहुल गांधी
भोपाल। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि राजग की तुलना में संप्रग सरकार ने प्रदेश को ज्यादा आर्थिक मदद भेजी है लेकिन फिर भी यहां उसका सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
राहुल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह उज्जैन में दो दिन बिताने के बाद बुधवार को यहां पहुंचे। वह युवा कांग्रेस से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के अभियान पर हैं। गौरतलब है कि राहुल ने कुछ साल पहले बुंदेलखण्ड की यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने वहां के हालात को देखते हुए प्रदेश के लिए केंद्र सरकार से कुछ पैसा मंजूर कराया था।
अब राहुल का कहना है कि राज्य सरकार या तो इस पैसे का इस्तेमाल करना नहीं चाहती या फिर इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार की तुलना में संप्रग सरकार ने प्रदेश की ज्यादा मदद की है लेकिन फिर भी हालात वही हैं और गरीबी के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications