कर्नाटक: येदियुरप्पा 12 अक्टूबर तक साबित करेंगे बहुमत
बेंगलुरू | बुधवार सुबह मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा 4 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद कर्नाटक की विधानसभा में छायी अस्थिरता ने भूचाल का रूप ले लिया है। येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल से शिवराज थंगडगई, वेंकटरमन्नप्पा, पीएम नरेंद्रस्वामी और डी सुधाकर को बाहर निकाला है।
इन चारों मंत्रियों को निकाले जाने के विरोध में 21 विधायकों ने कर्नाटक सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। विद्रोही विधायकों के नेता नरेंद्रस्वामी के राज्यपाल एच आर भारद्वाज से मिलने के बाद उन्होने येदियुरप्पा को अपना बहुमत साबित करने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय दिया है। येदियुरप्पा ने अपने मंत्रियों को निकाले जाने की वजह विपक्षी पार्टियों द्वारा उन्हे भड़काया जाना बताया है।
येदियुरप्पा ने पाला बदलने वाले विधायकों पर 20 से 30 करोड़ रुपये लेने का अप्रत्यक्ष आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि वह अपना बहुमत विधानसभा में पेश करने में जरूर सफल रहेंगे। इसके अलावा उन्होने विपक्षी दलों कांग्रेस और जनता दल सेकुलर पर जम कर भड़ास निकाली।













Click it and Unblock the Notifications