अमेरिकी छात्रा से बलात्कार मामले में 6 छात्र बरी
मुम्बई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुम्बई की एक अदालत ने प्रतिष्ठित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) की एक अमेरिकी छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी छह कालेज छात्रों को बरी कर दिया।
एक वकील के मुताबिक सिवड़ी की त्वरित अदालत के मुख्य न्यायाधीश जगमलानी ने इन आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
छात्रोंे के वकील परवेज मेनन ने बताया कि आरोप मुक्त किए गए छात्रोंे में विनम्र सोनी, जसकरण भुल्लर, हर्ष वर्धन, अनीस बोरकाटाकी, देव कोलाबावाला और कुंदन शामिल हैं।
इस मामले के जांच अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें अभी-अभी फैसले की प्रति मिली है। वे राज्य सरकार से दोष मुक्त छात्रों के खिलाफ बम्बई उच्च न्यायालय में अपील करने की सिफारिश करेंगे।
पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 11 अप्रैल, 2009 को जब वह एक पार्टी में शामिल होने गई थी, उसी वक्त मुम्बई के विभिन्न कालेजों में पढ़ रहे छह छात्रों ने एक निजी फ्लैट में उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़ित अमेरिकी छात्रा ने कहा कि वह अपने दोस्त की विदाई समारोह में शामिल होने उस फ्लैट में गई थी। वहां ये छह आरोपी छात्र भी मौजूद थे।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि इन युवकों ने उसके पेय पदार्थ में कोई नशीली वस्तु मिला दी, जिस कारण वह बेहोश हो गई। युवकों ने रातभर उसके साथ बलात्कार किया।
छात्रा का कहना है कि जब उसकी नींद खुली तो उसने खुद को निर्वस्त्र पाया और उसकी बगल में छह युवक सो रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications