बिहार में कांग्रेस नेतृत्व विहीन : लालू
पटना में बुधवार की शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रम में हैं। उन्हें बिहार की जनता चुनाव के पूर्व ही गद्दी से उतार चुकी है।"
उन्होंने जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस पर अकलियतों को ठगने का आरोप लगते हुए कहा कि दोनों दलों ने अकलियतों को गुमराह किया है। कांग्रेस को लालू ने डेंगू फैलाने वाले मच्छर की संज्ञा देते हुए कहा कि अन्य मच्छर तो बोलकर आते हैं, लेकिन डेंगू बोलता भी नहीं है।
पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस बिहार में नेतृत्व विहीन है, यही कारण है कि उसके प्रदेश कार्यालय में नेता के जिंदा होने के बावजूद कार्यकर्ता उनका श्राद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिली हुई है, ताकि उनके बीच कोई और दल न आए।
इससे पूर्व जद (यु) सांसद सुशील कुमार सिंह के भाई सुनील सिंह, पूर्व सांसद रामश्रेष्ठ तथा कांग्रेस नेता खालिद अहमद ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications