अमेरिकी, जापानी शोधकर्ताओं को रसायन का नोबेल (लीड-1)
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक तीनों को यह पुरस्कार 'पैलेडियम कैटालाइज्ड क्रास कपलिंग इन ऑर्गेनिक सिंथेसिस' के विकास के लिए दिया गया है। यह एक रासायनिक विधि है जिसका इस्तेमाल उन्नत रासायन बनाने में किया जाता है।
वैज्ञानिकों ने पैलेडियम तत्व का इस्तेमाल कार्बन के साथ एक रसायन की अभिक्रिया को उत्प्रेरित करने के लिए किया था। उन्होंने बाद में इस अभिक्रिया को हेक, नेगिशी और सुजुकी अभिक्रिया नाम दिया।
कार्बन आधारित अणुओं के निर्माण में इन रासायनिक अभिक्रियाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन कार्बन आधारित अणुओं का उपयोग दवा उद्योग में नई दवाएं बनाने और इलेक्ट्रानिक उद्योग में काफी पतले मॉनीटर बनाने में किया जा सकता है।
यह वर्ष 1912 के बाद पांचवां मौका है जब कार्बनिक रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार की राशि करीब 15 लाख डॉलर तीनों वैज्ञानिकों में बांटी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications