ंराष्ट्रमंडल खेल : स्टेडियम में छात्रों को मुफ्त प्रवेश!
सूत्र ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए मुश्किल से लोग जुट रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने बुधवार को खेलों की आयोजन समिति (ओसी) को विद्यार्थियों का स्टेडियम में प्रवेश मुफ्त कराने के लिए कहा है।
सूत्र ने बताया कि यदि आयोजन समिति विद्यार्थियों को खेल दिखाने के लिए तैयार हो जाती है तो विद्यार्थियों को स्टेडियम में प्रवेश करते समय अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications