डीक्यू एंटरटेनमेंट एनीमेशन सीरीज का सह निर्माण करेगी
मुम्बई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। डीक्यू एटरटेनमेंट (इंटरनेशनल) ने 52 एपीसोड की एनीमेशन सीरीज 'लैसी एण्ड फ्रैंड्स' के सह-निर्माण के लिए बुधवार को फ्रांस की एक निर्माता कम्पनी से समझौता किया है।
कम्पनी ने एक बयान में कहा, "फ्रांस की कम्पनी सुपर प्रौड और फ्रांसीसी ब्राडकास्टर टीएफ 1 के स्टोरी बोर्ड से समझौता किया है।"
कम्पनी के मुताबिक सुपर प्रौड के पास एनीमेशन सीरीज के वाणिज्यिक अधिकार हैं।
इससे पहले भी डीक्यू ने एनीमेशन सीरीज के सह निर्माण के लिए समझौता किया था। कम्पनी की नई सीरीज 3-डी तकनीक पर आधारित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications