बिहार चुनाव : 31 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक जिन नामांकन पत्रों को रद्द किया गया है, उसमें तकनीकी त्रुटियां पाई गई हैं।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि प्रथम चरण के लिए दाखिल 711 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में से 31 रद्द किए गए।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए सात अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।
गौरतलब है कि राज्य में 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications