अनुमान से 90 लाख साल पूर्व मौजूद थे डायनासोर!
लंदन। धरती का सबसे विशालयकाय जीव डायनासोर यूं तो जीव विज्ञानियों और इतिहासकारों के लिए रहस्यमय प्रजाति बना हुआ है लेकिन पहले की अवधारणा के विपरीत अब एक नये शोध में कहा गया कि डायनासोर की प्रजाति पृथ्वी पर पहले लगाए गए अनुमान से 90 लाख साल पहले मौजूद थी।
पोलैंड में मिले डायनासोर के पैरों के निशान पर किए गए शोध में कहा गया है कि भूगर्भिक युग में भी यह जीव मौजूद था, भले ही इनके आकार छोटे थे। पत्रिका 'रॉयल सोसायटी बी' ने शोधकर्ताओं के हवाले से बताया है कि डायनासोर के पैरो के मिले निशान से ऐसा प्रतीत होता है कि 25 करोड़ वर्ष पहले यह पृथ्वी पर रहा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड में मिले जीवाश्म डायनासोर के सबसे पुराने जीवाश्मों में से एक है।
समाचर पत्र 'डेलीमेल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शुरूआत में डायनासोर एक छोटे किस्म का और चार पैरों वाला जीव रहा होगा लेकिन अगले 50 लाख वर्षो के दौरान यह खुद को बदलते चले गए। इनके आकार के साथ-साथ इनके खान-पान सहित अन्य चीजों में में भी तब्दीली आती चली गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications