आर. के. आनंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
झारखण्ड सतर्कता ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक शशिनाथ झा ने आईएएनएस को बताया, "34वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उपकरणों की खरीददारी ऊंची कीमतों में करने पर आर.के. आनंद सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।"
उन्होंने बताया कि आनंद के अलावा जेओए के महासचिव एस.एम हाशमी, कोषाध्यक्ष मधुकांत पथाल और पूर्व खेल निदेशक पी.सी. मिश्रा के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने करोड़ों रुपये की लागत वाले उपकरणों को खरीददारी जायज कीमत से अधिक पर किया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में राष्ट्रीय खेल वर्ष 2011 में आयोजित किए जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications