बयान देकर मुश्किल में फंसे लोन

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के करीबी सूत्र ने बताया कि पीसीसी प्रमुख ने लोने के बयान को 'गैरजिम्मेदाराना और राजनीतिक रूप से नुकसान करने वाला' बताया है।

जम्मू एवं कश्मीर के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हाल ही में नियुक्त लोन ने एक समाचार पत्र को बताया था कि उन्होंने सलाह दी है कि लोगों से जुड़े रहने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके मंत्रियों और सरकार की शेष प्रणाली को श्रीनगर में बने रहना चाहिए।

उधर, पीसीसी के प्रमुख सोज को मंगलवार शाम तय कार्यक्रम के अनुसार ही राज्य सरकार के जम्मू स्थानांतरण पर एक बयान जारी करना था।

यह माना जा रहा है कि पार्टी ने लोन से उनके इस बयान पर सफाई मांगी है और उनसे मीडिया से बातचीत न करने के लिए कहा है, ताकि पार्टी किसी मुसीबत में न पड़े।

इस बीच नेशनल कांफ्रेंस और सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस ने लोन के बयान को गंभीरता से लिया है।

नेशनल कांफ्रेंस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, "हमने इस मामले में कांग्रेस के नेताओं से बात की है और उनसे ऐसा कोई भी बयान न देने का अनुरोध किया है, जिससे राज्य में किसी तरह की समस्या पैदा हो।"

उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी छह-छह महीने पर साल में दो बार बदलती है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+