नेपाल में नहीं हो सका प्रधानमंत्री का चुनाव

मतदान शुरू होने से पहले संसदीय सलाहकार समिति ने कहा था कि यदि आज के मतदान से कोई फैसला नहीं हो पाता है तो 11वें दौर का मतदान गुरुवार को कराया जाएगा।

माओवादी पार्टी ने पिछले चुनाव में जीत के लिए जरूरी 300 मत प्राप्त नहीं कर पाने वाले नेपाली कांग्रेस के पूर्व उप प्रधानमंत्री राम चंद्र पौडेल पर अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेने के कारण निशाना साधा है।

बुधवार की बैठक में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी, उनकी सहयोगी नेपाली कांग्रेस और विपक्षी माओवादी पार्टी पौडेल को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए सहमत नहीं कर पाए थे। पौडेल के उम्मीदवारी वापस लेने पर चुनाव की नई प्रक्रिया की शुरुआत होती।

नेपाल में हो रहे चुनाव के अंतर्गत एक प्रत्याशी को भी तब तक चुनाव में बने रहने की अनुमति है जब तक की वह जीत न जाए या फिर अपनी उम्मीदवारी वापस न ले ले।

देश की पांच बड़ी पार्टियां इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के उप महासचिव बी. लिन पेस्को बुधवार को शांति प्रक्रिया का जायजा लेने नेपाल पहुंचे। वह अपनी रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को भेजेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+