ए. आर. रहमान को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम को वर्ष 2009 के लिए संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी पुरस्कार दिए जाने की बुधवार को घोषणा की गई।
देश में राष्ट्रीय एकता के लिए की गई सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत इस वर्ष 2.50 लाख रुपये की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 अक्टूबर को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इनसे पहले यह पुरस्कार स्वामी रंगनाथनन्दा, अरूणा आसफ अली, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, जावेद अख्तर, महाश्वेता देवी और पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा जैसी हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications