पहली छमाही में रेलवे की आय 7.83 प्रतिशत बढ़ी
रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक यात्री किराए से हुई आय में इस दौरान 9.64 प्रतिशत और माल ढुलाई से हुई आय में 6.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अन्य गतिविधियों से होने वाली आय में 10.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अप्रैल से सितम्बर के बीच रेलवे को माल ढुलाई से 29,443.32 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 27,629.01 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस दौरान रेलवे में यात्रियों की संख्या 390.45 करोड़ रही जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यात्रियों की संख्या 368.35 करोड़ थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications