सुरक्षित हैं मेघालय के अपहृत अधिकारी : पुलिस

शिलांग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेघालय के एक परिवहन अधिकारी और उनके चालक का 30 सितम्बर को 'गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी' (जीएनएलए) के विद्रोहियों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को कहा कि अधिकारी और उनका चालक अब भी जीएनएलए की कैद में हैं लेकिन वे दोनों सुरक्षित हैं।

जीएनएलए के पांच सशस्त्र विद्रोहियों ने पूर्वी गारो हिल्स जिले के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) आर. सिंग्कोन और उनके चालक का उनके पश्चिमी मेघालय के विलियमनगर स्थित सरकारी आवास से अपहरण कर लिया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) एस.के. जैन ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "अपहृतों को छुड़ाने की प्रक्रिया जारी है। वे राज्य में ही हैं और सुरक्षित हैं।"

उन्होंने बताया कि मेघालय पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी अपहृतों को खोजने के तलाशी अभियान में शामिल है।

जीएनएलए के मुखिया चैम्पियन आर. संगमा ने पूर्व में सिंग्कोन की रिहाई के लिए मोबाइल संदेश के जरिए 60 लाख रुपयों की मांग की थी, हालांकि यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी।

एक अंग्रेजी दैनिक ने जीएनएलए प्रमुख सोहन डी. शिरा के हवाले से लिखा है कि इस अधिकारी के अपहरण का कारण यह था कि इसने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी थीं।

शिरा ने यह भी कहा है कि डीटीओ को उसकी हत्या करने के लिए बल्कि सबक सिखाने के लिए अपहृत किया गया है। उसने आश्वासन दिया है कि अधिकारी को बिना कोई नुकसान पहुंचाए रिहा कर दिया जाएगा।

पूर्वी गारो हिल्स जिले के उपायुक्त पी. बक्षी ने आईएएनएस से कहा कि जीएनएलए पर सिंग्कोन और उनके चालक को छोड़ने के लिए आम लोगों और पुलिस का दबाव है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+