अमेरिकी ने पाकिस्तान बाढ़ राहत कार्य में लगे विमान वापस बुलाए

इस्लामाबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान में बाढ़ राहत कार्यो में लगे अपने मालवाहक विमानों को वापस बुला लिया है। पाकिस्तान में हालात सुधरने के कारण अब राहत सामग्री को सड़कों के जरिए पहुंचाना संभव हो गया है।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक विमानों को वापस लेने का फैसला तब लिया गया जब पाकिस्तान ने विमानों के जरिए माल ढुलाई की जरूरत खत्म होने की बात कही। बाढ़ राहत के लिए अमेरिका के सी-17, सी-130 और अन्य देशों के मालवाहक विमान काम कर रहे थे। पाकिस्तान ने कहा कि अब सड़क के जरिए राहत सामग्री पहुंचायी जा सकती है।

समाचार पत्र के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिकी रक्षा प्रतिनिधि वाइस एडमिरल माइक लीफीवर ने कहा, "सी-130 और सी-17 के चालक दलों ने जरूरत के समय में पाकिस्तानी सहयोगियों के साथ बेहतर काम किया।"

उन्होंने कहा, "यदि पाकिस्तान सरकार को भविष्य में भी हमारी मदद की जरूरत होगी तो हम उनकी मदद के लिए तैयार हैं।"

बाढ़ राहत कार्यो के लिए हालांकि अमेरिकी सेना के हेलीकाप्टरों का संचालन अभी भी जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+