4 दिनों में 26 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे नीतीश
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (युनाइटेड) के स्टार प्रचारक नीतीश कुमार शुक्रवार से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का प्रारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चार दिनों में 26 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार का प्रारंभ मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। जद (यु) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि वह आठ अक्टूबर को हरलाखी, बाबूबरही, लौकहा, पीपरा तथा मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
नौ अक्टूबर को नीतीश मनिहारी, बलिरामपुर, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन, जोकीहाट और सिंहेश्वर में सभाओं को सम्बोधित करेंगे। 10 अक्टूबर को नीतीश बिस्फी, झंझारपुर, फुलपरास, सुपौल, निर्मली, छातापुर और त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सम्बोधित करेंगे जबकि अगले दिन महिषी, सिमरी-बख्तियारपुर, सोनबरसा, आलमनगर, रूपौली, धमदाहा तथा बिहारीगंज में आमसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान मधेपुरा में मुख्यमंत्री निवास करेंगे और वहीं से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। उन्होंने बताया कि जद (यु) ने मुख्यरूप से विकास को अपना मुद्दा बनाया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications