'पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति अब तक गंभीर'
संयुक्त राष्ट्र, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचआरसी) और यूनिसेफ का कहना है कि पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूएनएचआरसी ने कहा कि सिंध प्रांत में स्थति चिंताजनक है। यहां दो लाख से अधिक लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने कहा, "अगस्त के मध्य से 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 16 लाख लोग अभी भी बेघर हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "सितम्बर में कई स्कूल खुले हैं। परंतु 2,800 स्कूल अभी भी शिविरों में संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ में 10,000 से अधिक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications