पाकिस्तान में नाटो के 22 टैंकरों को आग लगाई
इस्लामाबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बुधवार तड़के कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 22 तेल टैंकरों को आग के हवाले कर दिया।
समचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुबह करीब छह बजे क्वेटा के निकट मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने नाटो के काफिले पर अंधाधुंध गोलीबारी करके टैंकरों में आग लगाई। नाटो के काफिले में 40 ट्रक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications