राष्ट्रपति के लिए दावेदारी पेश करने का विचार: ट्रम्प
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को बताया कि वह रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के इच्छुक हैं।
उन्होंने कहा, "मैं एक रिपब्लिकन हूं। ऐसे में मैं जो भी करूंगा, वह एक रिपब्लिकन के रूप में करूंगा। मैं बहुत संजीदा हूं क्योंकि जो कुछ भी देश में हो रहा है, उसे लेकर चुप नहीं रह सकता।"
ट्रम्प ने कहा, "मेरी पूरी जिंदगी बेदाग रही है। देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह उचित नहीं है। देश को फिर से पटरी पर लाना है। हम अपने देश को कमजोर करते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम इस देश को खो देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications