केन्या में संदिग्ध जर्मन आतंकवादी गिरफ्तार
नैरोबी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या में पुलिस ने कई आतंकवादी वारदातों में कथित तौर पर शामिल जर्मनी के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सासचा एलेसाद्रो बॉतचर को को मंगलवार को तटीय शहर मटवापा से गिरफ्तार किया गया है। 23 वर्षीय बॉतचर को लेकर केनिया में पुलिस न अलर्ट जारी कर रखा था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बॉतचर सितम्बर में केन्या में दाखिल हुआ था। वह सोमालिया जाने की फिराक में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications