बिहार चुनाव : मतदाताओं को लुभाने के लिए जोरदार प्रचार

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और वरुण गांधी को चुनाव प्रचार में लाने के के मुद्दे पर पूर्व में ही सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भजपा) में तकरार आम हो चुकी है। वैसे भाजपा द्वारा प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं के नाम नहीं होने से यह तय हो गया है कि ये दोनों नेता चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं पहुंचेंगे।

भाजपा चुनाव प्रचार में जहां लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, हेमा मालिनी, सुषमा स्वराज, स्मृति इरानी, शत्रुघ्न सिन्हा को लगाएगी वहीं जद (यु) के स्टार प्रचारक नीतीश कुमार होंगे। जद (यु) के एक नेता की मानें तो मुख्यमंत्री के अलावा शरद यादव, शिवानंद तिवारी, विजय कुमार चौधरी सहित कई नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाया जाएगा।

इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्टार प्रचारक पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव होंगे। राजद के महासचिव रामकृपाल यादव कहते हैं कि लालू से ज्यादा कोई स्टार प्रचारक हो सकता है क्या। इस कारण उन्हें किसी को बुलाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि लालू के अलावा राबड़ी देवी, प्रभुनाथ सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

इस चुनाव में राजद की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मुख्य प्रचारक की भूमिका में रामविलास पासवान होंगे। इसके अलावा उनके सहयोगी की भूमिका में सूरजभान और रामचंद्र पासवान होंगे।

अगर कांग्रेस की बात की जाए तो उसने अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी के भरोसे ही अपनी चुनावी नैया पार करने की योजना बनाई है। कांग्रेस की एक नेता की माने तो प्रत्येक चरण के चुनाव में राहुल गांधी बिहार के दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सचिन पायलट, ज्यातिरादित्य सिंधिया, अंबिका सोनी भी चुनाव प्रचार करने बिहार पहुचेंगे।

बहुजन समाज पार्टी की स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती होंगी तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रचारक की भूमिका में शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और तारिक अनवर होंगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने को खुद मुलायम सिंह यादव और अखिलेश सिंह यादव पहुंचेंगे। इसी तरह वामपंथी दलों में प्रचार के लिए प्रकाश करात, दीपांकर भट्टाचार्य, वृंदा करात, सीताराम येचुरी के आने की संभावना है।

राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+