ईआईएच के राइट्स इश्यू पर फैसला अभी नहीं: आईटीसी
भारतीय उद्योग परिसंघ की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कम्पनी के अध्यक्ष वाई. सी. देवेश्वर ने कहा, "जब प्रस्ताव (राइट्स इश्यू) आएगा तो हम इस बारे में विचार करेंगे।"
ओबेराय होल्स एण्ड रिसोर्ट और ट्राइडेंट होटल संचालित करने वाला समूह ईआईएच बाजार से 1,300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू जारी कर सकता है।
ईआईएच में फिलहाल आईटीसी की 14.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी पिछले माह ईआईएच में हिस्सेदारी खरीदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications