एमएलसी की गाड़ी को ट्रकने टक्कर मारी , 5 घायल
दुर्घटना जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर रोड पर बुधवार दोपहर उस समय हुई जब प्रजापति चार अन्य लोगों के साथ कार से इटावा से लखनऊ जा रहे थे। ट्रक की तेज टक्कर से कार पलट गई।
सिकंदरा थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायलों को इटावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रजापति की हालत खतरे से बाहर है जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। फरार ट्रकचालक की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications