आंध्र में गंगावरम बंदरगाह पर प्रदर्शन
मछुआरे नवनिर्मित बंदरगाह से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनका पुनर्वास करने में सरकार विफल रही है।
अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों ने खुद पर केरोसिन का तेल उड़ेल लिया और आग लगा लेने की धमकी दी। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मछुआरों ने पुलिस पर भी केरोसिन फेंक दिया।
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
मछुआरों का आरोप है कि बंदरगाह प्रशासन पुनर्वास पैकेज के तहत उन्हें रोजगार मुहैया नहीं करा रहा है।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "चार साल पहले त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, लेकिन बंदरगाह प्रबंधन ने अभी तक हमें रोजगार मुहैया नहीं कराया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications