पाकिस्तान में ड्रोन हमले तेज

अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत हुसैन हक्कानी ने बीबीसी को बताया कि पाकिस्तान में सोमवार को किए गए ड्रोन हमले में आठ आतंकवादी मारे गए। इनमें जर्मनी के पांच नागरिक शामिल हैं।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तानी कबायली इलाके में ये हमले किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने एक ड्रोन हमले में मारा गया एक ब्रिटिश नागरिक ब्रिटेन में अलकायदा के एक गुट की कमान संभालने वाला था।

हक्कानी ने कहा, "हम उत्तरी वजीरिस्तान की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। हम हमले कर रहे हैं और यूरोप में हमले की धमकी देने वाले अलकायदा और उसके सहयोगी गुटों से जुड़े लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि यूरोप में आतंकी हमले को रोकने और लोगों में दहशत पैदा न हो इसके लिए पाकिस्तान अमेरिकी व यूरोपीय खुफिया एजेंसियों के साथ काम कर रहा है।

रक्षा सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान में जुलाई में एक जर्मन नागरिक हिरासत में लिया गया था। उसने ही ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में हमले की साजिश के बारे में पहली बार जानकारी दी थी।

इसके साथ ही अमेरिका ने पेरिस, बर्लिन और लंदन में अलकायदा के हमले की चेतावनी दी थी।

कई देशों ने यूरोप जाने वाले अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी कर उन्हें सतर्क रहने को कहा है।

अमेरिका ने पिछले महीने में पाकिस्तान 26 ड्रोन हमले किए, जो पिछले छह साल में एक महीने किए जाने वाले हमलों में सबसे अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+