शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 135 अंक उछला (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.66 प्रतिशत बढ़कर 20,543.08 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,669.95 अंक का उच्च और 20,447.05 अंक का निम्न स्तर छुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,186.45 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,223.40 अंक का उच्च और 6,148.45 अंक का निम्न स्तर छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 91.64 अंक (1.10 प्रतिशत) बढ़कर 8,426.54 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 79.58 अंक (0.75 प्रतिशत) बढ़कर 10,636.36 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई पर एफएमसीजी (-0.35 प्रतिशत) के अलावा सभी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी (2.75 प्रतिशत), धातु (2.25 प्रतिशत), तेल एवं गैस (1.09 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.95 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (0.84 प्रतिशत) और ऊर्जा (0.62 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

जयप्रकाश एसोसिएट्स (6.69 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.95 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.62 प्रतिशत), आरआईएल (2.09 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (1.88 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। टाटा स्टील, हीरो होंडा, एल एण्ड टी, मारुति सुजुकी और टीसीएस भी तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

वहीं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-0.77 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-0.72 प्रतिशत), एसबीआई (-0.54 प्रतिशत), सिप्ला (-0.53 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (-0.48 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (-0.37 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।

बीएसई पर 1,788 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,202 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+